प्रयागराज: संगम तट पर फूल माला बेचने वाली महिलाओं के बीच हुई जमकर नोकझोंक, वीडियो हो रहा वायरल
आज मंगलवार को सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि संगम तट पर फूल माला आदि सामान बेचने वाली महिलाओं की आपस में जमकर नोंकझोंक हुई है।लोगों की माने तो सामान बेचने को लेकर महिलाओं की अक्सर नोंकझोंक होती है। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।