प्रयागराज: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सोमवार समय 5 बजे विकास भवन के सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है।