विदिशा नगर: शुक्रवार शाम बसस्टैड स्थित निजी होटल मे बजाज केपिटल द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर ग्यारसपुर जनपदCEO ने उठाय सवाल,फटकार लगाई
शुक्रवार शाम को बसस्टैंड स्थित निजी होटल में बजाज कैपिटल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें लोगों को फोन लगाकर गिफ्ट हैंपर देने का कहकर बुलाया गया था। इसी कार्यक्रम में पहुंचे ग्यारसपुर के जनपद सीईओ जितेंद्र जैन लोगों से ली जा रही जानकारी पर आपत्ति दर्ज कराई। कई निजी जानकारी पर उन्होने सवाल उठाए। कंपनी कर्मचारी मीडिया के सवालों से बचते रहे।