विदिशा नगर: शिव शक्ति जन सेवा समिति के माध्यम से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में माधवगंज सहित शहर के मुख्य मार्गो से निकाली गई शिव बारात
शिव शक्ति जन सेवा समिति के माध्यम से शिवरात्रि पर शहर के मुख्य मार्गो से भव्य शिव बारात निकाली गई। आयोजकों द्वारा बताया गया कि पिछले 10 सालों से इसी तरह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेते हैं। शिव बारात में बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां भी दी गई।