विदिशा नगर: अयोध्या के रामलला की प्रतिमूर्ति के साथ शिवरात्रि पर शुक्रवार शाम पेढी से माधवगंज तक निकली भव्य शिव बारात,हुआ स्वागत
शुक्रवार को शिवरात्रि के मौके पर शाम के समय पेढ़ी चौराहे से माधवगंज के बीच भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। इस बारात में सबसे आकर्षक का केंद्र अयोध्या में विराजे भगवान रामलला की प्रतिमा के प्रतिकृति की रही। विभिन्न स्थानों पर बारात का भव्य स्वागत पूजा अर्चना की गई। देरशाम माधवगंज कांच मंदिर में शिव बारात संपन्न हुई।