पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित रेलवे कॉलोनी के गार्ड बारिक में आयोजित श्री श्री शीतला माता पूजा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ कुमकुम पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।