बस्ती: अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम के परिसर में कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया
Basti, Basti | Apr 28, 2025 बस्ती जिले के अटल बिहारी बाजपेई ऑडिटोरियम के परिसर में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश से तमाम कांग्रेसी नेता शामिल हुए , मंच से संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश में बुलडोजर द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर सीएम योगी पर भी निशाना साधा है।