बस्ती: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक की कमरे में लटकती मिली लाश, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Basti, Basti | Apr 28, 2025 बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज के पास कमरे के अंदर लगभग 23 वर्ष युवक मोनू का शव कमरे में लटकता हुआ मिला है। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो इसकी सूचना उन्होंने स्थानिक पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।