शुजालपुर: शुजालपुर विद्युत कार्यालय में भीषण आग, ट्रक टक्कर से हुआ हादसा
शुजालपुर मंडी स्थित विद्युत कंपनी के पुराने संभागीय कार्यालय में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। घटना अप्रैल रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, श्रीराम मंदिर के पास एक ट्रक ने बिजली के पोल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पास स्थित पुराने विद्युत कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया।