बड़वानी: स्थानीय निजी स्कूल के सामने दो दिन से बेसुध पड़े युवक को समाजसेवियों ने अस्पताल पहुंचाया
बड़वानी की रोटरी स्कुल के सामने एक ओटले पर दो दिन से बेसुध पड़े एक युवक को समासेवीयों के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक बिते दो दिनों से ओटले पर ही पड़ा था जिसपर मक्खियां भिनभिना रही थी।एम्बुलेंस को फोन करने पर उपलब्ध नहीं होने पर निजी संसाधनों के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया वहीं अब परिवार की तलाश निकाल रहे हैं।