मवाना: किठौर के आराधना मार्ग पर देर रात तीन बाइकों की आपस में टक्कर, दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Mawana, Meerut | Apr 17, 2026 गुरुवार रात 11:00 बजे किठौर के आराधना मार्ग पर तीन बाइके आपस में टकरा गई। दुर्घटना के दौरान एक बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार फैज की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है फिलहाल पुलिस द्वारा 100 पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।