केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने गुरुवार को विश्रामपुरी क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम किए।जिसमें विश्रामपुरी में नवीन 50 सीटर कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण,विश्रामपुरी (अ) में नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, विश्रामपुरी (ब) में कांशीराम उसेंडी घर से आयतुराम चक्रधारी घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।