हेरहंज: पति की लंबी आयु की कामना के लिए हेरहंज प्रखंड क्षेत्र में विवाहिताओं ने की वट सावित्री पूजा
शनिवार को हेरहंज प्रखंड क्षेत्र में पति की लंबी आयु की कामना को लेकर विवाहिताओं ने बट सावित्री की पूजा अर्चना की। पूजा को लेकर क्षेत्र में स्थित विभिन्न बरगद पेड़ के पास विवाहिताओं को सुहागिन बन प्रात काल से ही पूजा अर्चना को लेकर आते देखा गया, जो संध्या बेला तक जारी रही। इस दौरान हेरहंज के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में लोग सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचेl