धर्मशाला: जिला कागड़ा में भारी बारिश से 603 करोड़ से अधिक का नुकसान, उपायुक्त कागड़ा ने दी जानकारी
लगातार भारी वर्षा के चलते जिले में जन-धन का भारी नुकसान हुआ है। सोमवार को 4 बजे यह जानकारी देते हुए उपायुक्त हेम राज बैरवा ने बताया कि 20 जून 2025 से 14 सितम्बर 2025 तक वर्षा से जिले में कुल 603 करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 55 लोगों की जान गई, वहीं 215 पशुओं की मृत्यु दर्ज की गई। इसके अलावा मकानों को भी भारी क्षति पहुँची है।