बुधवार को रात्रि 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा अजमेर के चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। जिसमें केकड़ी पंचायत समिति में कार्यरत सतपाल चौधरी को संघ का नया जिलाध्यक्ष चुना गया है। सतपाल चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी छोटू सिंह को कड़े मुकाबले में 8 वोटों के अंतर से पराजित किया।