भीलवाड़ा: नन्हे बच्चों के लिए एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मोदी ग्राउंड सेंटर की टीमों का रहा दबदबा, शहर विधायक की अनूठी पहल
भीलवाड़ा। शहर विधायक की अनूठी पहल “खेलेंगे तो खिलेंगे भीलवाड़ा” के अंतर्गत विधायक खेल विकास योजना के समर्थन में तथा जवाहर फाउंडेशन के सहयोग से समाजसेवी उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिवस के अवसर पर नन्हे बच्चों के लिए एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्थानीय एसएमएम गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में संपन्न हुई।