कैराना: कांधला में स्मार्ट मीटरों के विरोध में बिजलीघर पर किया गया धरना-प्रदर्शन
Kairana, Shamli | Apr 20, 2026 सोमवार को कांधला में स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन आजाद गुट के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इसी के चलते कार्यकर्ता बिजलीघर पर पहुंचे और उन्होंने धरना—प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर में रिचार्ज होने के बाद भी सुचारू रूप से सप्लाई नहीं मिल रही है और कार्यालय पर सुनाई नहीं हो रही है।