मिर्ज़ापुर: चील क्षेत्र में पति-पत्नी के एक साथ फांसी के फंदे पर लटकते शव मिलने के मामले में मृतका की मां ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
कछवा थाना क्षेत्र की रहने वाली मृतिका की मां ने गुरुवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे एसपी को ज्ञापन सौंप कर। अपनी बेटी सरस्वती व दामाद रोहित विश्वकर्मा की मौत को साजिश करार दिया है। मृतका की मां का आरोप है कि। उसकी बेटी और दामाद की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को आत्महत्या बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है। मेरे साथ न्याय किया जाए।