मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में भीषण गंदगी को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
चील थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे क्षेत्र के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रासमनी देवी पत्नी जल्ला यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। ग्रामीणों का आरोप है की गंगा तट को जाने वाले रास्ते पर कूड़े का अंबार लगा है जिसकी आज तक कभी ग्राम प्रधान की वजह से सफाई नहीं की गई। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है जबकि सफाई कर्मी नियुक्त है।