सवायजपुर: हरपालपुर क्षेत्र में थ्रेसर में फंसकर महिला की मौत, मचा हड़कंप
हरपालपुर क्षेत्र में गेहूं की मढाई के दौरान थ्रेसर में फंसकर एक महिला की मौत हो गई है, घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडिया मजरा सतौथा निवासी शैलेंद्र रैदास अपनी पत्नी रुचि के साथ शनिवार की शाम को खेत में गेहूं की थ्रेसर से मढाई कर रहे थे।