खगड़िया: मानसी में जनसाधारण एक्सप्रेस में लूट के दौरान युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय में हो रहा इलाज
अमृतसर से नरपतगंज जा रही 14604 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार की देर रात बजे बदमाशों ने छिनतई का विरोध करने पर एक यात्री को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल यात्री झारखंड के गोड्डा निवासी कुमार गुंजन (37 वर्ष) बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, देव कुमार की पत्नी सुपौल जिले में परिवहन विभाग में अधिकारी हैं। वह गोड्डा से सुपौल अपनी पत्नी के पास जा रह