छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का बाइक से दौरा करते नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दौरा सुरक्षा और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से किया गया था।वीडियो में विजय शर्मा सड़क और बुनियादी ढांचे का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं।