गोमिया: गोमिया में नशे में धुत युवक पेड़ पर चढ़कर सोया, पुलिस ने घंटों मशक्कत कर उतारा
Gumia, Bokaro | Jun 21, 2026 गोमिया बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के समीप रविवार को शराब के नशे में धुत एक युवक का कारनामा कौतुहल बना। युवक आम के ऊंचे पेड़ पर चढ़कर डाल पर ही सो गया। राहगीरों ने देखा तो भीड़ जुट गई और आवागमन बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने उतरने को कहा, पर नशे में युवक ने नहीं सुना।सूचना पर आई.ई.एल. थाना पुलिस पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी युवक नहीं उतरा।