चौथम थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बागमती नदी के किनारे केवटा दियारा से तीन ट्रैक्टर, दो ट्राली और एक लोडर जब्त किया। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चौथम थाना पुलिस को केवटा दियारा में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां अवैध खनन का कार्य चल रहा