गुना नगर: निचला बाजार:दिनदहाड़े व्यापारी कीआंखों में स्प्रे झोंककर 17 लाख की लूट, पुलिस महकमे में हड़कप, घटना CCTV में कैद
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निचला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने धनिया व्यापारी वासुदेव शर्मा की आंखों में कथित मिर्च या केमिकल स्प्रे डालकर 17 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। व्यापारी कुंभराज भुगतान के लिए जा रहे थे और उन्होंने करीब सात मिनट तक बदमाशों का मुकाबला किया, लेकिन आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए।