नावकोठी: विष्णुपुर में श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का आयोजन, वृंदावन के कथावाचक ब्रजराज दास को सुनने जुटे लोग
नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर भगवती स्थान परगना में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का आयोजन किया गया। इसे सुनने के लिए आसपास की श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। वृंदावन के कथावाचक बृजराज दास जी महाराज ने कथा के दौरान लोगों को बताया की भागवत कथा के सुनने से मानव का कल्याण होता है।