बड़वानी: लूट मामले में ठीकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 गिरफ्तार, खरगोन निवासी फरार आरोपी की तलाश जारी
ठीकरी पुलिस ने लुट का केस दर्ज कर SP जगदीश डावर के निर्देशन में ठीकरी टीआई नाथूसिंह रंधा द्वारा गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों जितेन्द्र उर्फ पन्ना पिता मांगीलाल पंचोली नि. जामसिंध पांडुतालाब थाना उदयनगर जिला देवास,नवीन हिरदाराम ठाकुर तथा अक्षय मेवाड़े नि. करामतपुरा को गिरफ्तार किया।फरार आरोपी शंकर गबरू केवट नि खरगोन की तलाश जारी है।