पिपरई: ग्राम देसाईखेड़ा के मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से एक भैंस हुई घायल, मामला दर्ज
पिपरई थाने में ग्राम देसाई खेड़ा निवासी 50 वर्षीय मेहरबान सिंह पुत्र घूमन सिंह अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम देसाई खेड़ा के आम रोड पर परता अहिरवार के कुआं के पास गुरुवार की सुबह 10 बजे टाटा 407 वहान क्रमांक एमपी 07 जी ए 6856 के चालक ने उसकी भैंस को टक्कर मार दी जिससे उसकी भैंस घायल हो गई। पिपरई थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।