लोहरदगा: लोहरदगा जोरी पंचायत में भाजपा नेता पवन तिग्गा के नेतृत्व में चौपाल कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा
लोहरदगा सदर प्रखंड के जोरी पंचायत में सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे भाजपा का चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा युवा नेता पवन तिग्गा ने की। चौपाल में भाजपा युवा नेता पवन तिग्गा ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों में हुई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया गया है।