चरखारी: चरखारी के छोटा रमना निवासी युवा किसान कि जहरीले कीड़े के काटने से मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
चरखारी के छोटा रमना मुहाल निवासी 32 वर्षीय हरगोविन्द कुशवाहा पुत्र बालप्रसाद खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीते दिन वह खेत से काम कर लौटा और घर के बाहर पेड़ के नीचे लेट गया तभी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। जिससे किसान की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।