बनमनखी: रिटायर एचएम दीप नारायण पासवान का निधन
बनमनखी | जिला शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष तरुण कुमार पासवान के 82 वर्षीय पिता एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दीप नारायण पासवान का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दीप नारायण पासवान अपने सेवाकाल में समर्पित शिक्षक रहे और सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। वे दो बार रामनगर फरसाही मिलिक ग्राम कचहरी के सरपंच भी