बिल्सी: कछला से लौट रहे कांवड़ियों का बिल्सी में स्वागत कर कराया गया भोजन, सेवा को बताया पुण्य का मार्ग
Bilsi, Budaun | Aug 1, 2026 बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के संचालक मनीष पाल ने शनिवार को कछला गंगा घाट से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा करते हुए उनके लिए भोजन की व्यवस्था कराई। इस दौरान सैकड़ों कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।