बालोद: पेण्डरवानी में नीर चेतना अभियान के तहत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, 475 लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला
Balod, Balod | Apr 25, 2026 बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम पंचायत पेण्डरवानी में नीर चेतना अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव श्रृंखला बनाकर जल बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया।