रायपुर: मुख्यमंत्री निवास के पास बिजली के खंभे में आग लगने से हड़कंप, केबल जलकर खाक, सेवाएं प्रभावित
Raipur, Raipur | Oct 19, 2026 19 अक्टूबर सोमवार सुबह 6 बजे,राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के पास बिजली के खंभे में आग लगने से हड़कंप मच गया। पुराना पंचशील नगर में सुबह करीब 6 बजे खंभे पर लगे केबल के गुच्छे में आग लग गई। देखते ही देखते केबल जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद नेटवर्किंग और सैटेलाइट सेवाएं प्रभावित हुई हैं।मामला मुख्यमंत्री निवास के पास स्थित पुराना पंचशील नगर का है,