अंबाह: अंबाह पुलिस की तत्परता से 4 घंटे में मिला लापता मासूम, परिजनों ने ली राहत की सांस
Ambah, Morena | May 29, 2026 अंबाह के पुरानी बस्ती वार्ड 17 से 8 वर्षीय शिव उर्फ भोला गुरुवार शाम लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह के निर्देशन में पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की। जांच में बालक थरा गांव में मिला। पुलिस ने चार घंटे के भीतर उसे सकुशल दस्तयाब कर रात 10 बजे परिजनों को सौंप दिया।