मोतिहारी: जिले के हरैया पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, एक ट्रक से 422.196 किलो गांजा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
जिले के हरैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांजा की एक बहुत बड़ी खेप बाइपास रोड़ ओवरब्रिज होते हुए मुजफ्फरपुर जाने वाली है। सूचना की पुष्टि के उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में ट्रक संख्या-BR30GA1675 को रोका गया