कोटा: ग्राम पंचायत सोनपुरी में राष्ट्र का स्वाभिमान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
Kota, Bilaspur | May 17, 2025 ग्राम पंचायत सोनपुरी में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे गांव जय जवान जय किसान तथा भारत माता की जयकारों से गुंजता रहा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सोनपुरी के पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामवासी अत्यधिक संख्या में सम्मिलित रहे।