खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने बिजगोन नाले के पास संचालित अवैध कच्ची शराब भट्टी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी सूरजबाई डाबर के कब्जे से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 11,250 रुपये बताई गई है। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।