कहरा: जमीनी विवाद में हुई मारपीट में तीन जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती,घटना सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर वार्ड नं 7 का
Kahara, Saharsa | Jan 10, 2024 जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन जख्मी सदस्यों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसका इलाज चल रहा है सभी का आपस मे सास, बहू व बेटा का संबंध है। जख्मी के परिजनों ने बताया कि जमीन के विवाद में शंकर पासवान,कौशल पासवान शानू पासवान अपने परिवार के साथ मिलकर रड एवं दबिया से मारकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जख्मी कर दिया सभी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज किया जा रहा है