कहरा: सहरसा उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ 2 कारोबारी एवं 4 शराबी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी
Kahara, Saharsa | Jan 10, 2024 यह सहरसा उत्पाद थाना है जहां गिरफ्तार शराब कारोबारी एवं शराबी को कोर्ट भेजा जा रहा है न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में पेश कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस शराब बंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए कटिबद्ध है और यही वजह है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब के साथ 2 कारोबारी व 4 शराबी को गिरफ्तार किया गया