टाटगढ़: महंत श्री 1008 नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ कन्यादान, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
Tatgarh, Ajmer | Jul 9, 2026 टॉडगढ़। गुरुवार शाम 4बजे अक्लपुरी धूणी (बागलिया) में महंत श्री श्री 1008 नरेश पुरी जी महाराज के सानिध्य में एक जरूरतमंद कन्या का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में सुबह बारात का तोरण हुआ, जिसके बाद आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे संपन्न हुए। इसके पश्चात महंत श्री नरेश पुरी महाराज ने कन्यादान की पावन रस्म निभा