नानपारा: नानपारा तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर एसडीएम ने SIR फॉर्म के विषय में की समीक्षा
नानपारा तहसील ने विधानसभा निर्वाचक मामावलियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नानपारा, मोनालिसा जौहरी ने इस कार्य के लिए अपनी टीम की सराहना की है। निर्वाचन आयोग ने एसडीएम मोनालिसा जौहरी के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनसे अभियान की रणनीति की जानकारी ली।