चकिया: लतीफशाह बाबा बनवारीदास मंदिर का क्षतिग्रस्त टिन शेड बना श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण, नाराजगी
लतीफशाह के बाबा बनवारी दास मंदिर परिसर का टिन शेड पिछले दिनों आई आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया था। कई दिन बीतने के भी मलबा मंदिर परिसर में पड़ा है। सोमवार दोपहर 12 बजे दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग मंदिर आते हैं, लेकिन जिम्मेदार अब तक टिन शेड की मरम्मत नहीं करा सके हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग किया।