मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिला न्यायाधीश बांदा श्रीमती अल्पना, जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0 रीभा और पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने बांदा मंडल कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों से शक्ति संवाद किया है। और उन्हें शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी है।