पीलीभीत: रानीगंज गांव में रंजिश के चलते महिला को स्कूटी ने मारी टक्कर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पीलीभीत जनपद के गांव रानीगंज की रहने वाली मंजू पत्नी कृष्णपाल ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व उसके पेट की सर्जरी हुई थी। आरोप पीड़िता दरवाजे पर खड़ी थी। तभी गांव की रहने वाली ढोला देवी ने पुरानी रंजिश के चलते मंजू देवी को स्कूटी से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की हालत बिगड़ गई घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।