पीलीभीत: पिपरिया दुलई गांव में एक वृद्ध महिला की दबंगों ने की पिटाई, मामले में पुलिस से की गई शिकायत
दियूरिया थाना क्षेत्र के गांव पुरैना की रहने वाली रामदेवी पत्नी बाबूराम ने रविवार एक बजे बताया कि वह अपने भाई पूरनलाल निवासी पिपरिया दुलई के घर में महेमानी में आई है। आरोप है कि उसके भाई के पुत्र से गांव के ही किसी दुसरे युवक से विवाद हो गया। वृद्ध महिला ने झगड़ा होता देख समझाने का प्रयास किया इस पर दबंग लोगों ने वृद्ध महिला के सर पर लाठी मार दी।