फर्रुखाबाद: शादी से लौट रहे युवक की बाइक फिसली, गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, पत्नी और बेटे को भी लगी चोट
जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बहरिया निवासी एक युवक अपने परिवार के साथ बाइक से पड़ोस के ही गांव हेतमपुर में साडू के यहां शादी समारोह में गया था। गुरुवार शुक्रवार की देर रात में बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था इस दौरान बाइक फिसल गई। इससे बाइक सवार युवक परिवार सहित पास में ही गड्ढे में जा गिरा। जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां