कटनी ग्रामीण: मामूली बात को लेकर मूरपार गांव में दो पक्षों में विवाद पुलिस जांच में जुटी
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में मूरपार गांव में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बालुकुन्द यादव, उर्मिला यादव, सुषमा यादव के साथ गंगाराम यादव, राकेश यादव, प्रहलाद यादव, बल्लू यादव सभी निवासी ग्राम मूरपार ने मारपीट की।