किशनगढ़ बास: खैरथल तिजारा में अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिले में खुशहाली की कामना की गई
Kishangarhbas, Alwar | Jun 10, 2026
राजस्थान देवस्थान विभाग के निर्देश पर बुधवार सुबह 10:00 बजे खैरथल तिजारा जिले में विशेष पूजा अर्चना और मंगल कामना कार्यक्रम आयोजित किए गए। किशनगढ़ बास में उपखंड अधिकारी सत्यवीर सिंह यादव के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने गंज स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा की। इस दौरान नगर पालिका अधिकारी राहुल अग्रवाल समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।