मधुपुर: चैत्र पूर्णिमा पर स्टेशन रोड स्थित जीआरपी शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन भजन संध्या के साथ संपन्न
मधुपुर के जीआरपी शिव मंदिर में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन और अष्टयाम भजन संध्या के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा और समापन पर हवन-पूजन की पूर्णाहुति दी गई। इसमें रेल पुलिसकर्मियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।